2023 में होने वाले पुरुष हॉकी विश्व कप के लिए तैयारियां अभी से शुरू हो गई हैं।यह स्टेडियम पुरुषों के हॉकी वर्ल्ड कप के मैचों की मेजबानी करेगा। ओडीशा के मुख्यमंत्री नवीन पटनायक ने ऐलान किया कि राउरकेला में भारत का सबसे बड़ा हॉकी स्टेडियम बनेगा। । इस स्टेडियम में 20,000 दर्शक एक साथ मैच देख पाएंगे। ओडिशा एक बार फिर 2023 में प्रतिष्ठित पुरुष हॉकी विश्व कप का मेजबान होगा। इसका निर्माण बीजू पटनायक यूनिवर्सिटी ऑफ टेक्नोलॉजी कैंपस में15 एकड़ जमीन पर किया जाएगा।आयोजन की मेजबानी ओडिशा की राजधानी भुवनेश्वर और सुंदरगढ़ को मिला है।सुंदरगढ़ जिला हाॅकी खेल की प्रतिभाओं का एक बड़ा केन्द्र माना जाता है।
|