Rashtriya Bal Vikas
10/01/2023  :  19:43 HH:MM
सर्दियों में करें इन 5 मुरब्बे का सेवन, सेहत को मिलेंगे कई लाभ
Total View  833
 
 


सर्दियों का मौसम खाने-पीने के लिहाज से सबसे बेहतरीन होता है। इस मौसम में आप कई तरह के फल और सब्जियों का स्वाद ले सकते हैं। इनकी मदद से तरह-तरह के पकवान बनाए जाते हैं। चाहें तो आप इन फल-सब्जियों से मुरब्बे भी बना सकते हैं, जो सेहत के लिए काफी फायदेमंद होते हैं। आइए जानते हैं, सर्दियों के मौसम में किन चिजों से बना मुरब्बा सेहत के लिए लाभकारी होता है।

1. आंवला का मुरब्बा

आंवले में कई पोषक तत्व पाए जाते हैं, जो सेहत के लिए काफी फायदेमंद होते हैं। यह पोषक तत्वों का खजाना है। इसमें विटामिन-सी, कैल्शियम, आयरन, पोटैशियम और एंटी ऑक्सीडेंट गुण पाए जाते हैं। आप सर्दियों के मौसम में आंवले के मुरब्बे का सेवन कर सकते हैं। यह स्वाद के साथ सेहत से भी भरपूर है। यह इम्युनिटी बूस्ट करने में मददगार है, जिससे आप कई बीमारियों से बच सकते हैं।

2. गाजर का मुरब्बा

गाजर सर्दियों के मौसम का सुपरफूड है, जो सेहत के लिए काफी फायदेमंद माना जाता है। इसमें विटामिन-सी पर्याप्त मात्रा में पाया जाता है, जो इम्युनिटी बढ़ाने में सहायक है। जिससे आप कई तरह के इंफेक्शन से बच सकते हैं। यह सेहत के साथ स्किन के लिए भी काफी फायदेमंद है। आप सर्दियों की डाइट में गाजर का मुरब्बा शामिल कर सकते हैं।

3. बेल का मुरब्बा

बेल सेहत के लिए किसी वरदान से कम नहीं है। इसमें कैल्शियम, प्रोटीन, फाइबर, आयरन और कई पोषक तत्व पाए जाते हैं, जो शरीर को कई बीमारियों से बचाने में सहायक हैं। आप इस मौसम में स्वस्थ रहने के लिए  नियमित रूप से बेल का मुरब्बा खा सकते हैं।

4. अदरक का मुरब्बा

सर्दियों में अदरक का सेवन काफी फायदेमंद माना जाता है। इसमें विटामिन-बी, विटामिन-सी, पोटैशियम और कई पोषक तत्व पाए जाते हैं। यह इम्युनिटी को मजबूत करने में बेहद मददगार है। इस मौसम में सर्दी-जुकाम और अन्य बीमारियों से बचने के लिए आप अदरक के मुरब्बे का सेवन कर सकते हैं।

5. सेब का मुरब्बा

आप सर्दियों के मौसम में फिट रहने के लिए डाइट में सेब का मुरब्बा शामिल कर सकते हैं। इसमें विटामिन-ए, विटामिन-सी, कैल्शियम, फाइबर, जिंक और कई पोषक तत्व प्रचुर मात्रा में पाए जाते हैं। जो सेहत को कई तरह से लाभ पहुंचाते हैं।






Enter the following fields. All fields are mandatory:-
Name :  
  
Email :  
  
Comments  
  
Security Key :  
   1024270
 
     
Related Links :-
बच्चों के लिए किस उम्र में कौन सा दूध सबसे अच्छा होता है जानें एक्सपर्ट की राय
सिर्फ बड़ों को नहीं बल्कि बच्चों के लिए भी है जरूरी है विटामिन और सप्लिमेंट्स, ऐसे करें पूर्ति
बच्चे के तुतलाने से हैं परेशान....तो अपनाएं यह 5 घरेलू नुस्खे, मक्खन की तरह साफ हो जाएगी जुबान!
बच्चों का दिमाग तेज बनाते हैं ये 5 योगासन, आज से ही शुरू कर दें, कंप्यूटर जैसा तेज होगा माइंड
चमकते लाल सेब के चक्कर में 'धोखा' तो नहीं खा रहे आप? खतरनाक है इसपर चढ़ी कोटिंग
खाने के बाद मुंह नहीं धोने से क्या होता है? जान लें नहीं तो बैठे-बिठाए होंगे इन 3 समस्याओं के शिकार
समय से पहले सफेद हो रहे हैं बच्‍चे के बाल, शरीर में इस चीज की कमी कर सकती है बेहाल
बच्चे को रात में खांसी कर देती है परेशान तो इन घरेलू नुस्खों से मिल जाएगी राहत
आइंस्टाइन जितना तेज दिमाग चाहिए तो, खाएं ब्रेन की तरह दिखने वाला ये ड्राई फ्रूट
सर्दियों में करें इन 5 मुरब्बे का सेवन, सेहत को मिलेंगे कई लाभ
 
CopyRight 2016 Rashtriyabalvikas.com